Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

आपत्तिजनक टिप्पणी पर 4 पर मुकदमा दर्ज

रुडकी  —

टिकोला कला गांव के कुछ लोगों द्वारा गुर्जर समाज के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से टिकोला कला गांव तथा क्षेत्र के मखदुमपुर गांव के लोगों में बच्चों के मामले को लेकर विवाद चला आ रहा है। मामले में अभी तक कई मामले दर्ज हो चुके हैं। पहले भी इसी संबंध में दूसरे समुदाय की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए थे। अब टिकोला कला गांव के इच्छा राम, सुधीर कुमार आदि कई अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि कुछ लोगों द्वारा गुर्जर समाज के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर पोस्ट की गई है। जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों द्वारा दी गई तहरीर में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। जबकि कुछ अन्य लोग अज्ञात बताए गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर मंगलौर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों की संयुक्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *