Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

घोष वादकों की ताल से मंत्रमुग्ध हुआ परिसर

लखनऊ

अलीगंज सेक्टर क्यू स्थित मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय योजना के अनुसार महाशिवरात्रि के पावन दिवस पर सभी घोष केन्द्रों पर घोष वादकों के द्वारा प्रकट समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि  लखनऊ उत्तर भाग के द्वारा घोष वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम सायं 5:00 बजे संपन्न हुआ । जिसमें घोष वाद्य आनक, शंख, वंशी व श्रगं वाद्य नागांग का वादन किया गया ।  घोष रचनाओँ में किरण कावेरी, शिवराजा, उदय, शिवरंजनी का वादन किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कौशल प्रांत प्रचारक अवध प्रांत का मार्गदर्शन स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ कार्यक्रम में भाग संघचालक विश्वजीत, अभिजीत, भाग कार्यवाह दुष्यंत, अभिषेक, भाग प्रचारक सुदीप उपस्थित रहे । भाग प्रचारक सुदीप ने बताया कि कार्यक्रम में भाग व नगर के प्रवासी स्वयंसेवकों के ने व्यायाम योग का प्रदर्शन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *