पीएम मोदी 12 मार्च को गुजरात आएंगे, भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू
अहमदाबाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को गुजरात आ रहे हैंद्य पीएम मोदी 12 मार्च को अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में गुजरात खेल महाकुंभ का प्रारंभ कराएंगेद्य अहमदाबाद पीएम मोदी के भव्य स्वागत की खासकर सरदार पटेल स्टेडियम में तैयारियां तेज हो गई हैंद्य स्टेडियम का रंगरोगन किया जा रहा है, आसपास सड़कें भी बनाई जा रही हैंद्य बता दें कि काफी समय से सरदार पटेल स्टेडियम में कोई कार्यक्रम नहीं हुआ, इस वजह से स्टेडियम के भीतर साफ-सफाई और रंगरोगन किया जा रहा हैद्य गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेन्द्र मोदी ने राज्य में खेल महाकुंभ की शुरुआत कराई थीद्य वर्ष 2010 में खेल महाकुंभ के लिए 16.50 लाख जितने खिलाडियों ने पंजीकरण करवाया थाद्य वर्ष 2019 में यह संख्या बढ़कर 39.32 लाख हो गईद्य इस साल 40 लाख से अधिक खिलाडियों के खेल महाकुंभ में शामिल होने की संभावना हैद्य खेल महाकुंभ में 29 जितने खेल होंगेद्य दिव्यांग खिलाडियों के लिए 26 खेल होंगेद्य खेल महाकुंभ में 4 आयु वर्ग के खिलाडी शामिल हो सकेंगेद्य खेल महाकुंभ के विजेता खिलाडियों के लिए रु. 30 करोड़ के नकद पुरस्कार का ऐलान किया गया हैद्य 12 मार्च को अहमदाबाद आ रहे पीएम मोदी अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ की शुरुआत कराएंगे
