STATE NEWS

पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख का मामला प्रभावित करने का आरोप

मुंबई,

शनिवार को मुंबई पुलिस के नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख मामले में 6 घंटे तक पूछताछ की है. दरअसल पांडे के खिलाफ एक शिकायत को लेकर पूछताछ की गई है. अपनी शिकायत में पांडे पर आरोप है कि इन्होंने अनिल देशमुख मामले में तत्कालीन मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को फोन करके मामले को प्रभावित करने की कोशिश की थी. ज्ञात हो कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का जब होमगार्ड विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया था तब उन्होंने पिछले साल मार्च में अनिल देशमुख के खिलाफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा था. इस पत्र के कारण ही देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इस पत्र के बाद ही महाराष्ट्र में परमबीर सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू की गई थी. उसके बाद उस समय के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडेय जो की फिलहाल मुंबई पुलिस कमिश्नर हैं उन्होंने सिंह को फोन कर कहा था कि वह अपना पत्र वापस ले लें और अगर वह ऐसा नहीं करते है और सिस्टम से लड़ते रहें और इससे उनके खिलाफ और मामले दर्ज हो सकते हैं. परमबीर सिंह ने इस बातचीत को रिकॉर्ड किया था और हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने कहा था की उनके खिलाफ शुरू की गई जांच को ड्रॉप किया जाए. सीबीआई ने उस समय बॉम्बे हाईकोर्ट से कहा था कि संजय पांडे और परमबीर सिंह के बीच हुई बातचीत से यह अंदाजा लगता है की महाराष्ट्र सरकार पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बचाने की कोशिश कर रही है. सीबीआई ने यह जवाब तब दिया था जब महाराष्ट्र सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था की केंद्रिय एजेंसी जो जांच कर रही है उसे विशेष जांच एजेंसी को ट्रांसफर किया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *