Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

भगवंत मान को शपथ से पहले अखिलेश यादव ने दी बधाई

लखनऊ

पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद सीएम पद की शपथ लेने जा रहे आप नेता भगवंत मान को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुभकामनाएं दी हैं। यूपी के पूर्व सीएम ने उम्मीद जताई है कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की तरक्की होगी। उन्होंने कहा है कि मान पंजाब में भाईचारे और नए नजरिए की फसल लहलहाएंगे।
अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया, श्श्पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाए! आशा है उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक्की, भाईचारे और नए नजरिए की फसल खूब लहलहाएगी।श्श् भगवंत मान खटकड़ कलां में शपथ लेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के बाद पंजाब में भी पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफलता पाई है। पंजाब में आप को 92 सीटों पर जीत हासिल हुई तो कांग्रेस महज 18 सीटों पर सिमट गई। अकाली दल को सिर्फ 3 सीटें मिलीं तो भाजपा गठबंधन को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *