Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

28 व 29 को हड़ताल करेंगे कर्मचारी-मजदूर व बैंककर्म

 

भोपाल,

प्रदेश के कर्मचारी, मजदूर व बैंककर्मी 28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत हड़ताल करेंगे। भोपाल में यह हड़ताल सेंटर फार इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू), यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक-यूनियन श्रमिक, मजदूर व कर्मचारी संगठनों ने बुनाई है। सीटू के अतिरिक्त प्रदेश मजहासचिव और बैंक कर्मचारी नेता वीके शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकारें निजीकरण को बढ़ावा दे रही हैं। इस कारण लोग बेरोजगार हो रहे हैं। जिस तेजी से पद खाली हो रहे हैं, उस अनुरूप भर्तियां नहीं की जा रही हैं। पूर्व से ही श्रम नियमों का ठीक से पालन नहीं हुआ है, श्रमिकों का शोषण हुआ है। नई पेंशन योजना से भी नुकसान हो रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर हड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *