Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

रिक्त पड़े आरक्षण कोटा के पदों को शीघ्र भरे सरकार

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर विकासखंड के मढ़ी चौरास में आंबेडकर समाज संगठन समिति की बैठक आहुत की गई। बैठक में समिति अध्यक्ष गम्मा सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा विभागों में रिक्त पड़े आरक्षण कोटा के बैकलॉग पदों को वर्षों से नहीं भरे जाने पर रोष जताया गया। कहा कि कई बार संगठन द्वारा सरकार से मांग किए जाने के बावजूद उनके हक-हकूकों की अनदेखी की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने सरकार से यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में खाली रिक्त पदों को समाप्त न किए जाने की मांग भी की। कहा कि जब से कोरोना महामारी आई है तब से उत्तराखंड में अत्यधिक बेरोजगारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि विभागों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए। अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों को आंबेडकर गांव घोषित किया गया है, लेकिन जो सुविधा उन गांवों को मिलनी चाहिए थी वह सुविधाएं उन्हें नहीं मिल रही है। बैठक में गौरव शाह, किशोरी लाल, रोशन लाल, संजय कुमार, राहुल भारती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *