Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

झूला पुल की सुध लेने की मांग

कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत तल्ला ढ़ौंटियाल के झूला पुल की हालत दयनीय हो गई है। हालत यह है कि पुल में बिछाया गया कोलतार उखड़ चुका है और उसके नीचे बिछाई गई चद्दरें दिखने लगी हैं। पैनी चद्दरों के कारण कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी और जीवन दीप समिति अध्यक्ष मनोज नेगी, बालम सिंह, सचिन नेगी, विजय कुमार, अर्जुन सिंह आदि ने बताया कि पहले लोगों को अपने गांव को जाने के लिए पलेन नदी को पार करना पड़ता था। लोगों की परेशानियों को देखते हुए सन् 1979 में इस झूला पुल का निर्माण कराया गया। झूला पुल बन जाने से क्षेत्र के कई गांव के लोगों को सहूलियत हुई। लेकिन वर्तमान में पुल पर बिछाया गया कोलतार उखड़ चुका है। कोलतार के नीचे बिछी पैनी चद्दरें नजर आने लगी हैं। कहा कि इस संबध में कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिस कारण स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने लोनिवि से अविलंब इस ओर ध्यान देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *