Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

युवक की मौत के बाद दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस आमने-सामने, आत्महत्या का है मामला

गाजियाबाद

दिल्ली बार्डर क्षेत्र स्थित राधा विहार कालोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत की जानकारी दिल्ली और यूपी की गाजियाबाद थाने की पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर दोनों थाने की पुलिस पहुंच गई। जब पुलिस पहुंची तो दोनों राज्यों की पुलिस इलाके को लेकर आमने-सामने आ गईं।
दोनों राज्यों की पुलिस ने इलाको को एक-दूसरे के राज्य का बताया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जहां युवक ने फांसी लगाई है, वो जगह उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत आता है। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि इलाका दिल्ली का है। इस वजह से शव घर में रखा पड़ा है।
दोनों राज्यों की पुलिस के झगड़े की वजह से मृतक के परिजन परेशान हो गए हैं, अभी तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है। शव को घर में रखे कई घंटे बीत चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *