Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

 

ऋषिकेश। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की तीन दिवसीय संभागीय खेल प्रतियोगिता में केवि रायवाला के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के 52 बच्चों ने विभिन्न खेलों में मेडल जीते हैं। शनिवार को मेडल जीतकर विद्यालय में पहुंचे बच्चों को सम्मानित किया गया। शनिवार को केंद्रीय विद्यालय रायवाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्राचार्य अनीता बिष्ट ने कहा कि बीते रोज देहरादून जोन के विभिन्न स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग द्वारा तीन दिवसीय संभागीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें विद्यालय के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कहा कि विद्यालय की फुटबाल अंडर 17 टीम ने अपने लगातार छह मैच जीत कर गोल्ड मेडल हासिल किया। खो-खो अंडर 17 बालिका वर्ग में रजत पदक, खो-खो अंडर 14 बालिका वर्ग में कांस्य पदक और खो-खो अंडर 17 बालक वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *