झाबुआ जि़लें के सभी यात्री सुरक्षित
झाबुआ
जि़लें से यात्रा को गये अनेक श्रद्धालु उस समय बाबा की गुफा के निकट ही मौजूद थे लेकिन सभी सुरक्षित है। जानकारी देते हुए भोला भण्डारा परिवार के संचालक सदस्य पवन नाहर ने बताया की उनके साथ थांदला रोड़ नव निर्वाचित सरपंच रूपसिंग सिंगाड, सोहनलाल परमार, पं. हेमेंद्र गिरी, मनीष वाघेला, भरतसिंह चौहान, रमेश बामनिया, नरसिंग अमलियार, कन्हैया चोपड़ा आदि 9 सदस्य साथ मे थे जो उसी समय करीब 3 बजे बाबा के दर्शन कर बालटाल के मार्ग से लौट रहे थे तभी बिजली के साथ तेज आवाज सुनाई दी वही मार्ग में बारिश भी होने लगी। कुछ समय के बाद नीचे नदी में तेज बहाव के साथ कुछ सामान जाते दिखाई देने लगे। जि़लें के थांदला के महेश नागर व नीरज सौलंकी सहित 21 सदस्य भी बाबा के दर्शन कर प्रात: ही बालटाल मार्ग से लौट गए थे। भोलें भण्डारा परिवार के 50 से ज्यादा सदस्य एक दिन पूर्व ही यात्रा कर सकुशल लौट चुके थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जि़लें के सभी यात्री सकुशल है, लेकिन तबाही के बाद के मंजर को देखकर अन्य संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
