Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

जितेंद्र त्यागी ने हरिद्वार कोर्ट में किया सरेंडर

 

हरिद्वार। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जितेंद्र नारायण त्यागी ( पहले नाम वसीम रिजवी ) ने कोर्ट में सरेंडर किया। जान के खतरे को देखते हुए उन्‍हें सुरक्षा के आदेश दिए। जितेंद्र नारायण त्यागी ने कहा कि चार महीने जेल में रहा, मैंने उन गुनाहों का पश्चाताप कर रहा हुं जो मैंने कभी किया ही नहीं। क्योंकि मैं एक हिंदू हूं और मैं इस पर गर्व करता हूं। मुझे मेरी जान का भी खतरा है, क्योंकि जो कहते हैं सर तन से जुदा वो मारना ही जानते हैं। ‌खतरा हर जगह है और जब तक मैं जिंदा हूं तब तक खतरा बना ही रहेगा।

कोर्ट ने सुरक्षा के आदेश भी दिए

धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित की गई धर्म संसद में हेट स्पीच मामले में आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण त्यागी ने हरिद्वार न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जितेंद्र नारायण त्यागी को कुछ कट्टरपंथियों से खतरा है, इसको देखते हुए न्यायालय ने इनकी सुरक्षा का आदेश भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *