Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

बिजली की चपेट में आने से दो भाइयों समेत तीन की मौत

 

दमोह

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर गिरने से उसकी चपेट में आए तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें से दो चचेरे भाई थे।
पुलिस ने आज बताया कि बटियागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर की इंदिरा कॉलोनी निवासी दो चचेरे भाई गजेंद्र और ब्रजमोहन तेज बारिश के कारण एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी बिजली गिरी और दोनों बुरी तरह झुलए गये, दोनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ दोनों की मौत हो गयी।
इसी प्रकार दूसरी घटना जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिदरही तिराहा के पास हुई जहां पर एक साइकिल सवार बुजुर्ग टंटू आदिवासी जंगल से लकड़ी बीन कर ला रहा था। उसी समय अचानक रास्ते में बिजली उसके ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *