Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

डनगांव के ग्रामीणों ने किया श्रम विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

चम्पावत। नेपाल सीमा से लगे डनगांव के ग्रामीणों ने श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ न मिलने पर प्रदर्शन किया। कहा कि गांव के लोगों को कोई भी योजनाओं की जानकारी नहीं मिलती है। उन्होंने जल्द विभाग से श्रम विभाग की शाखा चम्पावत या लोहाघाट में खोलने की मांग की है। डनगांव में किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी भुवन पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं और लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की कई योजनाएं निकलती हैं, लेकिन उनको इसके बारे में पता नहीं चलता है। कुछ लोगों ने बताया कि विभाग की योजनाओं के बाद भी उनको पूरा सामान नहीं मिलता है। लोगों ने कहा कि श्रम विभाग का कार्यालय टनकपुर होने के कारण उनको करीब 150 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। जिसमें समय की बर्बादी के साथ बेवजह धनराशि खर्च होती है। प्रदर्शन करने में रेवती देवी, तुलसी देवी, रेखा देवी, मीना देवी, सोनू देवी, सुनिता देवी, माधवी देवी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *