Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

नियमों के उल्लंघन पर माह भर में 2409 लोगों पर कार्रवाई

अल्मोड़ा। जिलेभर में पुलिस का मिशन मर्यादा, इवनिंग स्टॉर्म के तहत अभियान जारी है। बीते एक माह के भीतर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 2409 लोगों पर कार्रवाई की है। साथ ही पुलिस ने 14 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देशन पर इन दिनों जिलेभर में पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में जिलेभर के पुलिस ने बीते अगस्त माह में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एमवी, पुलिस एक्ट, कोटपा आदि नियमों का उल्लंघन पर कुल 2409 लोगों पर कार्रवाई कर 14 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला। पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस एक्ट में 432, कोटपा अधिनियम में 139, एमवी एक्ट में 1838, कुल 2409 कार्रवाई करते हुए 32 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस की इंटरसेप्टर टीम भी जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है। एसएसपी प्रदीप ने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *