लंगासू में योग शिविर शुरू
चमोली। लंगासू ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के लिए योग प्रशिक्षण शुरू हो गया है। शिक्षक मनोज सती ने बताया कि ग्रामीणों को पंतजलि के जिला प्रशिक्षक रघुवीर सिंह प्रशिक्षित कर रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के बाद यहां कार्यक्रम योग दिवस 21 जून तक गांव में संचालित होगा। वहीं दूसरी ओर हेल्थ वेलनेस सेंटर लंगासू की ओर से कर्णप्रयाग कर्ण मंदिर में 15 से 21 जून तक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
