Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

कारगिल शहीद के गांव की सड़क बनवाने की मांग की

नई टिहरी

खेमड़ा गांव की प्रधान दीपिका चौहान ने टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय को पत्र लिखकर कारगिल शहीद दिनेश बहुगुणा के गांव खेमड़ा-कुंडाली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की है। पत्र के माध्यम से विधायक को बताया गया कि यह मोटर मार्ग वर्ष 2004 से स्वीकृत है। लंबा समय बीतने व तमाम वादों के बाद भी यह मोटर मार्ग नहीं बन पाया है। जिसके चलते ग्रामीणों को आज भी पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। 22 वर्षों से अधर में लटके इस सड़क मार्ग के निर्माण को तत्काल पूरा करने की मांग विधायक टिहरी से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *