हसील दिवस पर हुई 3 शिकायतें दर्ज
रुड़की
भगवानपुर में तहसील प्रांगण में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में मात्र तीन शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। तहसीलदार ने संबंधित अधिकारी को समाधान करने के निर्देश दिए। मंगलवार को भगवानपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी ने पिछले तहसील दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा की। साथ ही तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें जमीनों की पैमाइश, राशन वितरण, तथा स्वास्थ्य से संबंधित शिकायतें रही। तहसील दिवस में मात्र तीन शिकायतें ही दर्ज की गई। जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। तहसीलदार ने तहसील दिवस में आई शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर चकबंदी से धर्मेंद्र कुमार, नलकूप से महिपाल सिंह, पेयजल से मंगल नेगी, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मोहनलाल वर्मा, एसडीओ बिजली एसएन नेगी आदि मौजूद रहे।
