Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी का निधन

रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ ब्लॉक के गैड़ निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत कांति सिंह की धर्मपत्नी चंद्रा देवी का 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह जिले की सबसे वयोवृद्ध वीरनारी थी। उनके निधन पर क्षेत्रीय लोगों ने दुख व्यक्त किया है।  जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांति सिंह 1940 में देश को आजादी दिलाने की लड़ाई में सक्रियता से भाग लिया। जिपंस विनोद राणा ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांति सिंह मात्र 25 वर्ष की उम्र मे शहीद हो गए थे। वहीं वीरनारी चन्द्रादेवी के निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी, विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, जिपंस विनोद राणा, जिपंस गणेश तिवारी, जिपंस सुमन नेगी, क्षेपंस लक्ष्मण राणा, पूर्व जिपंस संगीता नेगी, प्रधान राजेश्वरी देवी, विक्रम सिंह, देवेंद्र पंवार आदि ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *