Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

कैबिनेट मंत्री ने घायलों का जाना हाल, मृतकों को दी श्रद्वांजलि

रुद्रपुर

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अस्पताल पहुंचकर सिरसा मोड़ पर हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हाल जाना। उन्होंने तीमारदारों से बातचीत कर चिकित्सकों से घायलों के उपचार के बारे में जानकारी भी ली। कहा कि घायलों के परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार को चीमा हॉस्पिटल, मेडिसिटी हॉस्पिटल और जिला चिकित्सालय रुद्रपुर पहुंचकर वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के चल रहे इलाज की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिवारों के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। कहा कि सरकार की पूरी सहानुभूति उनके साथ है। पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी दी। यहां एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, तुषार सैनी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, भारत भूषण चुघ, अमित गौड़, दयानन्द तिवारी, अनादि मण्डल, जिला पंचायत सदस्य उदय सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *