सीएम धामी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा। रमेश पोखरियाल निशंक ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि स्व। राजू श्रीवास्तव अपनी बहुमुखी प्रतिभा से करोड़ों लोगों का दिल जीता। उनका निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हास्य अभिनेता को एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद जिंदादिल इंसान भी बताया।