Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

65 पुड़िया गांजे सहित गिरफ्तार किया

हरिद्वार

मादक पदार्थो की तस्रकी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर गांजा बरामद किया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने हाल ही में अवैध रूप से शराब, चरस, गांजा, स्मैक आदि मादक पदार्थो का ध्ंाधा करने वालों की सूची जारी की थी। सूची में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में कोतवाली पुलिस ने चक्की वाली गली लाल मंदिर निवासी रिंकू के ठिकाने पर छापामारी कर उसके कब्जे से गांजे की 65 पुड़िया बरामद की हैं। आरोपी रिंकू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी रिंकू शर्मा लंबे समय से मादक पदार्थो के अवैध धंधे में शामिल हैं और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आबकारी एक्ट के कई मुकद्मे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई सुधांशु कौशिक, कांस्टेबल हसलवीर व गणेश तोमर शामिल रहे। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने आसू पुत्र पप्पू साहू निवासी मौहल्ला तेलियान को देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 54 पव्वे बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *