हरबर्टपुर कांग्रेस अध्यक्ष के निधन पर कांग्रेस ने शोक जताया

विकासनगर। हरबर्टपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने पछुवादून में एक मजबूत नेता को खो दिया। जिससे पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। रविवार को आयोजित शोकसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से नरेंद्र सिंह बिष्ट लगातार हरबर्टपुर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के पद पर पार्टी को मजबूती देते रहे हैं। कहा कि नरेंद्र सिंह बिष्ट हरबर्टपुर ही नहीं पछुवादून में शुरू से ही कांग्रेस के एक सक्रिय नेता के रूप में कार्य करते रहे हैं और निरंतर कांग्रेस को मजबूती देते रहे। कहा कि बिष्ट के योगदान को पार्टी हमेशा याद करती रहेगी। इस मौक पर हरबर्टपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि नरेंद्र बिष्ट पार्टी के लिए हमेशा एक समर्पित नेता की तरह काम करते रहें हैं। कहा कि ऐसे समर्पित नेता की मौत कांग्रेस के लिए गहरा सदमा है। कांग्रेस को इससे अपूर्णीय क्षति हुई है। इस मौके पर युवा नेता मोहित बिष्ट, नितेश नैथानी, रोहित कुमार, आशीष पुंडीर, धीरेंद्र तडियाल, जितेंद्र रावत, समीर प्रकाश, भूपेंद्र कैंथुरा, नरेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *