Thursday, October 15, 2026
UTTARAKHAND

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष रहेगा जारी  : धस्माना

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 21 नवंबर को आयोजित सचिवालय कूच में पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया है। यह सरकार की बौखलाहट और हताशा का नतीजा है। मुकदमे और पुलिस के लाठी डंडों से कांग्रेसी नहीं घबराते। इस तरह के हथकंडों से सरकार विपक्ष की आवाज नहीं दबा सकती। धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी, यूकेएसएसएससी समेत अन्य जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का सतत संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *