Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

छात्राओं को जीवन कौशल शिक्षा की जानकारी दी

अल्मोड़ा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में लाइफ स्किल एजुकेशन बेस्ड ऑन क्रिटिकल थिंकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. नीलम सैनी ने छात्राओं को एनईपी एवं जीवन-कौशल शिक्षा के विषय में बताया गया। प्रवक्ता माया मेहरा ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक एवं सामाजिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी। इतिहास की प्रवक्ता लता अधिकारी ने विवेचनात्मक सोच एवं समस्या समाधान के विषय में छात्राओं को विस्तार से बताया। समस्या समाधान के लिए छात्राओं को एक एक्टिविटी कराई गयी। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने जीवन- कौशल व समस्या समाधान पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ नीलम सैनी और लता अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। यहां भगवती पाठक, सुनीता त्रिपाठी ,देवकी जोशी, डॉ. मंजू, रेनू जोशी, मीना मेहरा,अनीता कोठारी, प्रेमा जोशी और दीपांशु रौतेला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *