कुवैत भाग रहा प्रतिबंधित पीएफआई कार्यकर्ता

चेन्नई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से प्रतिबंधित इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) कार्यकर्ता सल्फी इब्राहिम को हिरासत में ले लिया। एनआईए ने कुछ दिन पहले थोलिकोड के मूल निवासी इब्राहिम को के आवास पर छापेमारी की थी। पीएफआई कार्यकर्ता रविवार सुबह कुवैत की यात्रा कर रहा था। गौरतलब है कि एनआईए ने अगस्त 2023 में प्रतिबंधित इस्लामी संगठन से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की थी। प्रमुख जांच एजेंसी ने छापेमारी के दौरान मंजेरी में ग्रीन वैली स्थित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के मुख्यालय को भी कुर्क ‎किथा था। ग्रीन वैली में शैक्षणिक संस्थानों सहित कई संस्थान हैं और इस ठिकाने पर इस्लामवादियों द्वारा सशस्त्र प्रशिक्षण आयोजित करने का आरोप था। उस पर लव जिहाद के जाल में फंसाने के बाद अन्य धार्मिक समुदायों की लड़कियों को जबरन ग्रीन वैली में कैद करने के भी आरोप लगे थे। केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों पर राष्ट्रव्यापी कार्रवाई के बाद सितंबर 2022 में प्रतिबंध कर संगठन के जुड़े शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया, जो देश की विभिन्न जेलों में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *