डोमेस्टिक एयरपोर्ट के टर्मिनल एलाइटिंग पॉइंट पर घूम रहे आरोपी को सीआईएसएफ ने की कार्यवाही

लखनऊ

उत्तर प्रदेश पुलिस ने फर्जी सीआईएसएफ अपराधी को लखनऊ ‎विमानतल से ‎गिरफ्तार करने में सफलता अ‎र्जित की है । फर्जी सीआईएसएफ की संदिग्ध परिस्थितियों पर नजर रखते हुए मूल सीआईएसएफ कर्मियों ने पूछताछ के बाद लखनऊ के सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। हिरासत में लिए गए फर्जी सीआईएसएफ आरोपी की पहचान हरदोई निवासी सचिन कुमार राठौर के रुप में हुई है
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय एक संदिग्ध शख्स सीआईएसएफ की एएसआई पद की वर्दी पहनकर डोमेस्टिक एयरपोर्ट के टर्मिनल एलाइटिंग पॉइंट के आसपास और सिटी साइड क्षेत्र में घूम रहा था। जब असली सीआईएसएफ को उस पर संदेह हुआ तो पूछताछ पर घबराये आरोपी के हाव भाव को भांपकर इसकी सूचना डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर तैनात कर्मियों ने अपने सीनियर ऑफिसर्स को दी। जिसके बाद सीआईएसएफ द्वारा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।
बताया जा रहा है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम सचिन कुमार राठौर है और वह हरदोई जिले के घरमपुर अंझी का ‎निवासी है । सीआईएसएफ स्टाफ को तलाशी के दौरान शख्स से दो फर्जी एएसआई पद के आईडी कार्ड मिले जिस पर सचिन कुमार राठौर सहायक उप निरीक्षक लिखा गया था। पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति से सीआईएसएफ से संबंधित सवाल जवाब किए गए लेकिन आरोपी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके चलते बरामद सामान के साथ सीआईएसएफ ने उसे सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *