ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

चम्पावत। बनबसा के फागपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी में रख दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात बनबसा में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। आरपीएफ के जवानों ने युवक को तुरंत टनकपुर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की उम्र 38-40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा भर मोर्चरी में रख दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *