सरकार की नीतियों को उपेक्षित करार दिया

चम्पावत। एसएसबी से प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की जन जागरण रथ यात्रा बुधवार को टनकपुर पहुंची। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों को उपेक्षित करार दिया। गुरिल्ला संगठन ने कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। बुधवार को गुरिल्ला संगठन के संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी और चम्पावत के जिलाध्यक्ष ललित मोहन बगौली के नेतृत्व में जनजागरण यात्रा ने रामलीला मैदान में जनसभा की। जनसभा के दौरान गुरिल्लों ने कहा कि उनको सीमा पर खुफिया सूचना एकत्र करने के लिए तैनात करने का प्रस्ताव 2007 में ही भेज दिया था। लेकिन सरकार अब तक कोई ठोस कदम उनके पक्ष में नहीं सुना सकी। कहा कि सत्यापन के बाद भी सरकार ने समस्या का समाधान नहीं किया। राज्य सरकार ने गुरिल्लों के लिए स्वैच्छिक आपदा प्रबंधन बल गठन, लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति, कृषि सहायक पदों में नियुक्ति के शासनादेश तो जारी किए लेकिन अनुपालन नहीं हो पाया। यहां प्रकाश जोशी, शकुंतला देवी, गोपाल राणा, विनोद, मुन्ना, बलवंत कुलियाल, लक्ष्मी दत्त जोशी, चेतराम, सुरेश गहतोड़ी, ममता जोशी, माया अधिकारी, ललित मोहन भट्ट, रत्नेश कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *