STATE NEWSUTTARAKHAND

26 व 27सितंबर को संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन

पौड़ी। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में 26 व 27 सितंबर को राजकीय इण्टर कालेज पीपली नैनीडांडा में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। खंड संयोजक राजकीय इंटर कालेज पीपली के संस्कृत प्रवक्ता डा. देवेन्द्र प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी नारायण दत्त शर्म ने बताया कि संस्कृत प्रतियोगिताएं कनिष्ठ व वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 10 तक और वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 से स्नातकोत्तर के छात्र सम्मिलित होंगे। बताया कि दोनों वर्गों में संस्कृत नाटक, संस्कृत समूहगान, संस्कृत नृत्य, संस्कृत वादविवाद, संस्कृत आशुभाषण व श्लोकोच्चारण आदि प्रतियोगिताएं की जायेगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को अकादमी की ओर से नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *