भाजपा पदाधिकारियों बनने पर किया स्वागत
रुड़की। सीमली मौहल्ला निवासी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह वाल्मिकी को भाजपा अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश मंत्री बनाया गया है। साथ ही नगला खिताब के चौधरी जितेंद्र कुमार को हरिद्वार जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। रविवार को लक्सर सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष सहदीप सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में सचिन अग्रवाल, कुलदीप सिंह, अरविंद अग्रवाल, बिशनपाल कश्यप, राजवीर कश्यप, राजेश चौधरी, अमरीश कुमार, आदित्य कुमार, युद्धराज सिंह, धर्मेश कुमार, विपिन कुमार, अंकुश चौधरी, संजीव पुंडीर, विशाल मुखिया, सनोज चौधरी, आदित्य चौधरी, अमित रावल, विकास त्यागी, आशु सैनी और बिट्टू सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।