रोटरी क्लब ने मनाया नववर्ष उत्सव
काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कार्बेट ने नए साल के स्वागत में नववर्ष उत्सव मनाया। इस दौरान ख्वाहिश फाउंडेशन बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। गुरुवार को बाजपुर रोड स्थित एक होटल में समारोह का शुभारंभ रोटरी संस्थापक जॉन पॉल हैरिस की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया। क्लब अध्यक्ष डॉ.दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सभी का स्वागत करते हुए आगामी योजनाओं के विषय में बताया। ख्वाहिश फाउंडेशन के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। उपाध्यक्ष डॉ. तनु सिंह एवं कोषाध्यक्ष डॉ. सोनल मेहरो़त्रा ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम्स कराए। आभा चंद्रा और आयुषी नागर के मधुर गीतों ने समा बांध दिया। श्री राम इंस्टीट्यूट निदेशक डॉ. योगराज सिंह को क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई। वरिष्ठ सदस्य डॉ. दीप मेहरोत्रा ने ख्वाहिश फाउंडेशन के बच्चों पांच हजार की नकद धनराशि देकर उत्साहवर्धन किया। यहां क्लब सचिव सुरुचि सक्सेना, राजीव घई, बीएस सेठी, टीएस सोढ़ी, विनीत रावल, सुभाष शर्मा, राजीव रस्तोगी, सुरेंद्र पाल, डॉ. देवेंद्र चंद्रा, डॉ.अमरजीत साहनी, मनोज जोशी, डॉ. योगराज सिंह, रचना विश्नोई, डॉ. असीम मेहरोत्रा, डॉ. हरजीत सिंह, नीलम घई, गिन्नी सोढ़ी, सुधा शर्मा, पूनम जोशी, चरनप्रीत कौर, रेनू रावल, दीपाली मेहरोत्रा, रुचि रस्तोगी रहे।
