Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

डेंगू को रोकने के लिए बना कंट्रोल रूम

पौड़ी। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बाद स्वास्थ्य महकमे ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे और जनता की समस्याओं को हल करेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.प्रवीण कुमार ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। साथ ही डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए हेल्प लाईन नम्बर 7302796031 जारी किया है, जो कि 24 घंटे समस्याओं का निराकरण करेगा। कहा कि जिले में किसी भी व्यक्ति की डेंगू से सम्बन्धित कोई भी समस्या हो, लक्षण हो या अन्य कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह इस हेल्प लाईन नबंर पर फोन कर सकते हैं। कहा कि हेल्प लाइन नंबर पर आने वाली हर समस्या का निराकरण किया जायेगा। उन्होंने किसी भी प्रकार के परामर्श के लिए भी इस नंबर पर संपर्क करने की अपील जनता से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *