STATE NEWS

अच्छे संस्कारों से बच्चे के भविष्य की मजबूत नींव रख सकते है अभिभावक: प्रताप

रुद्रपुर। अभिभावकों को किशोरावस्था में बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अच्छे संस्कारों से वे अपने बच्चे के भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं। यह बात समग्र शिक्षा अभियान प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन नोडल अधिकारी महेंद्र प्रताप पांडे ने कही। उन्होंने शिविर में पदाधिकारियों के कार्य एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरिया मझोला में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर कार्यक्रम हुआ। नोडल अधिकारी प्रताप ने छात्रों के समग्र विकास में समिति के पदाधिकारियों के कार्यों व जिम्मेदारी के बारे में बताया। कहा कि मानसिक स्तर व बौद्धिक स्तर के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ समन्वय बनाना जरूरी है। ब्लॉक समन्वयक करुणेश सिंह ने मध्यान्ह भोजन, फोर्टीफाइड दूध एवं अतिरिक्त पोषण की उपयोगिता व आवश्यकता पर विभागीय जानकारी दी। प्रशिक्षण में विभागीय बजट को सुनियोजित तरीके से प्रबंधन के नियम बताए गए। यहां रमेश चंद्र तिवारी, बलवंत सिंह, जितेंद्र यादव, परवीन वती , सरस्वती पाल, तारावती, गुड़िया, चंद्र देवी, मुमताज फातिमा, जमुना देवी, लक्ष्मी चंद, आमना बीबी, रीना देवी, मोहन चंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *