Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

गोपेश्वर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

चमोली। चतुर्थ जनपद स्तरीय स्वर्गीय नंदन टकोला क्रिकेट टूर्नामेंट पुलिस मैदान गोपेश्वर में शुरू हो गया है। इस दौरान भोटिया जनजाति की महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में पौणा नृत्य का आयोजन किया। नीती-माणा औद्योगिक सांस्कृतिक एवं खेल विकास समिति की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने टूर्नामेंट की शुरुआत की। टूर्नामेंट में राज्य की 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच पुलिस एकादश और जिला प्रशासन के मध्य खेला गया, जिसमें पुलिस एकादश ने निर्धारित ओवरों में मैच जीत लिया। विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि स्वर्गीय नंदन टकोला ने नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अद्वितीय कार्य किए। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। टूर्नामेंट में प्रशासन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 133 रन जोड़े, जवाब में पुलिस एकादश की टीम ने 14.5 ओवर में मैच जीत लिया। सोमवार को बिरही और गोपेश्वर की टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ के प्राचार्य प्रो. बीएन खाली, दीवान सिंह खाती, खेल समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र गरोड़िया, सचिव ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा, मोहन सिंह राणा, नंदन सिंह रावत, बैशाख सिंह, नंदी राणा, राजेंद्र बिष्ट, हरेंद्र राणा, उदय रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *