भाजपाइयों ने आयोजित किए कार्यक्रम
चमोली। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर एवं ग्रामीण मंडल के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात भी सुनीं। विधायक अनिल नौटियाल ने नगर के ईड़ाबधाणी और भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने सिमली बूथ पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
