मीना बाजार से अधेड़ का शव बरामद
चम्पावत। बनबसा मीना बाजार से पुलिस को एक अधेड़ का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात स्थानीय लोगों को बनबसा मीना बाजार में एक अधेड़ पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से अधेड़ को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चिकित्सकों के मुताबिक अधेड़ की उम्र 42-45 वर्ष है।
