अवैध चाकू के साथ दो धरे
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने अलग अलग जगह से दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिलदार पुत्र अयूब निवासी मोहल्ला नीलखुदाना ज्वालापुर और मुरली पुत्र घनश्याम निवासी मधु बिहार जमालपुर कनखल बताया है।
