Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

देश को मिले 343 सैन्य अफसर , श्रीलंका के सीडीएस ने ली परेड की सलामी

देहरादून

उत्तराखंड की देहरादून इंडियन मिलिट्री एकेडमी में आज पासिंग आउट परेड (पीओपी) आयोजित की गई। परेड में 372 जेंटलमैन कैडेट्स (जीसी) शामिल हुए।  जिसमें 343 सैन्य अफसर भारतीय सेना को मिले। जबकि पासिंग आउट परेड में 12 मित्र देशों के 29 जेंटलमैन कैडेट भी शामिल हुए।  पासिंग आउट परेड में सबसे ज्यादा 68 जीसी उत्तर प्रदेश के हैं। जबकि दूसरे नंबर पर उत्तराखंड रहा।  उत्तराखंड के 42 जीसी पासिंग आउट परेड का हिस्सा बने।  तीसरे नंबर पर राजस्थान 34 और चौथे नंबर पर महाराष्ट्र के 28 जीसी रहे। बिहार के 27, हरियाणा के 22 और पंजाब के 20 जीसी भी पासिंग आउट परेड का हिस्सा बने। आज जब पासिंग आउट परेड शुरू हुई तो इसका नजारा देखने लायक था। जेंटलमैन कैडेट जैसे-जैसे पीओपी को खत्म करने की ओर बढ़ रहे थे वैसे-वैसे वहां मौजूद लोगों के रग-रग में भी जोश भर रहा था।
किन राज्यों से कितने कैडेट
-उत्तर प्रदेश, 68
-उत्तराखंड, 42
– राजस्थान,34
– महाराष्ट्र, 28
-बिहार,27
-हरियाणा, 22
-पंजाब, 20
-हिमाचल प्रदेश,14
-कर्नाटक, 11
-जम्मू कश्मीर,10
-केरल, 09
-पश्चिम बंगाल, 09
-दिल्ली, 08
-तमिलनाडु,08
-मध्य प्रदेश, 07
-झारखंड,05
-उडीसा, 05
– आंध्रप्रदेश, 04
– छत्तीसगढ़,03
-चंडीगढ़, 03
-गुजरात,02
-तेलंगाना,01
-अरुणाचल प्रदेश,01
-असम,01
-मणिपुर,01
-मेघालय,01
-नेपाल मूल (भारतीय सेना) 04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *