ऑपरेशन मुक्ति अभियान में किया बच्चों का चिन्हीकरण
चम्पावत
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के द्वारा झेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह खड़ायत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना बनबसा क्षेत्र के चूना भटटा वार्ड नंबर 05 तथा थाना टनकपुर क्षेत्र के खच्चर पड़ाव, वार्ड नंबर 04 में ऑपरेशन मुक्ति अभियान भिक्षा नही, शिक्षा दे के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान शिक्षा से वंचित 10 बच्चों का चिन्हिकरण कर उनका विवरण एकत्र किया गया। एएचटीयू के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह खड़ायत ने बताया कि चिन्हित बच्चों को दूसरे चरण में शिक्षा के मुख्य धारा से जुड़ते हुए विधालय में दाखिला कराया जायेगा।
