UTTARAKHAND

50 महिला उद्यमियों को टूल किट वितरित की

ऋषिकेश

ऋषिकेश नेचुरल फाइबर हैन्डीक्राफ्टस प्रोड्यूशर कंपनी की ओर से बुधवार को ढालवाला में 50 महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए टूल-किट वितरित की गई। बुधवार को ढालवाला स्थित ऋषिकेश नेचुरल फाइबर हैन्डीक्राफ्टस प्रोड्यूसर कंपनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहायक निदेशक नलिन राय ने किया। उन्होंने 50 महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए टूल-किट वितरित की। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को हस्तशिल्प से जुड़े प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत सरकार के द्वारा बनाई गई योजनाओं के बारे बताया और महिलाओं को उद्यमी बनाने के तौर तरीको के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कंपनी प्रभारी अनिल चंदोला ने कहा कि महिलाओं को उद्यमी बनने के लिए किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कंपनी हमेशा तत्पर रहेगी। कंपनी की निदेशक बीना पुंडीर ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हम भविष्य में भी महिलाओं को प्रशिक्षण देते रहेंगे। हस्तशिल्प डिजाइनर प्रेरणा रतूड़ी ने महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प उत्पादों की समीक्षा करते हुए कहा कि आपने जो सीखा है, उसको ज्यादा से ज्यादा प्रयास करने से ही आप अपने कौशल मे और भी ज्यादा निपुणता ला सकते है। कार्यक्रम में नरेन्द्र कुकशाल, विमला चौहान, प्रमिला भट्ट, मोनिका चौहान, रक्षा रावत, मधु चौहान, रजनी उनियाल, प्रियंका भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *