Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व

सिख गुरु परंपरा में बैसाखी पर्व का विशेष महत्व: जसविन्दर सिंह
हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। अखाड़े के संतों ने गुरुद्वारे में गुरूग्रंथ साहिब का पाठ व शबद कीर्तन का आयोजन किया और सभी के कल्याण की कामना की। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह ने कहा कि सिख गुरु परंपरा में बैसाखी पर्व का महत्वपूर्ण स्थान है। बैसाखी के दिन ही आक्रांतों से धर्म की रक्षा के लिए श्री गुरु गोविंद सिंह ने आनंदपुर की धरती पर खालसा पंथ की स्थापना की थी। आज ही के दिन हरमिंदर साहिब की महिमा प्रकट हुई थी और पिंगला नाम के व्यक्ति को सरोवर में स्नान करने से कुष्ठ रोग से मुक्ति मिली थी। कहा कि यह पर्व आर्थिक समृद्धि से भी जुड़ा हुआ है। आदियोगी विद्यापीठ के अध्यक्ष स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए सिख गुरुओं के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर महंत खेम सिंह, महंत अमनदीप सिंह, संत जरनैल सिंह, महंत निर्भय सिंह, महंत बीर सिंह, संत विष्णु सिंह, संत जसकरण सिंह आदि संत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *