पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो दबोचे
चम्पावत। टनकपुर में पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लोगों के पास से 52 पत्ते ताश की गड्डी और 3340 रुपए की नगद धनराशि भी बरामद की गई है। दोनों पर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वार्ड पांच के पास पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वार्ड पांच निवासी राहुल कश्यप पुत्र रामप्रसाद और रमेश दयाल पुत्र मेसी दयाल को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
