Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

वारियर गर्ल्स ने किया सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुक

विकासनगर। वॉरियर गर्ल्स फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को संस्था के सदस्यों ने हरबर्टपुर नगर पालिका में लोगों को टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट और फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की लिए जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत संस्था के सदस्यों ने टू व्हीलर पर बिना हेलमेट पहने व फोन इस्तेमाल कर रहे लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही फोर व्हीलर में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें इसके लिए कहा गया। जिससे कि हर रोज होने वाले सड़क दुर्घटना से बचा जा सकें। और दूसरे को भी बचाया जा सकें। संस्था के सदस्यों ने दो पहिया वाहन वालों से अनुरोध किया कि वह दो पहिया वाहन पर तीन लोगों को सवार होकर ना चले और गाड़ी की स्पीड कम से कम रखें। हेलमेट का इस्तेमाल करें क्योंकि उनका घर पर कोई इंतजार कर रहा है, यह उनको समझाया गया। संस्था की सचिव प्रीति सैनी ने कहा युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना चाहिए क्योंकि आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटना में हम किसी अपने को खो देते हैं और जिसका हरजाना समस्त परिवार को भुगतना पड़ता है। कहा जिसके लिए हमें अपनी नयी पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना होगा। इस दौरान रिहान सिद्दीकी, मोनिका चौहान, देवेंद्र सैनी, शिवानी, दीपिका, लता, निकिता, सपना, जगमोहन, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *