STATE NEWSUTTARAKHAND

सीमित होकर रह जाएगा नन्दा देवी का मेला, परिसर में नहीं है स्थान

अल्मोड़ा

नन्दादेवी मेला हेतु एडम्स स्कूल का मैदान मेला आयोजन हेतु नहीं मिलने से मेला सीमित होकर रह जाएगा। इस सम्बन्ध में नन्दादेवी मेला समिति ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता की। समिति ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार नन्दादेवी के मेले में एडम्स का मैदान मेला समिति को नहीं मिल पाया जिस कारण नन्दादेवी के सीमित परिसर में मेला कराना सम्भव नहीं हो पाएगा। सचिन मनोज सनवाल ने कहा कि आगामी 3 सितम्बर को नन्दादेवी मेला समिति एक बैठक करेगी और चर्चा करेगी कि इतने छोटे परिसर में मेला कैसे कराया जाए। समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि हमारी मंशा केवल मां की पूजा करना और संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नन्दादेवी परिसर में स्थान सीमित है इसलिए विगत पांच वर्षों से एडम्स परिसर में भी मेला कराकर मेले को भव्य रूप देने की एवं भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की जाती आ रही है। उन्होंने कहा कि एडम्स परिसर से जो आय होती है उससे समिति मेला संचालित करती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का भी मेला समिति को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। अब नन्दा देवी परिसर में होने वाले मेले की समस्त जिम्मेदारी जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन की होगी। अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि इस बार नन्दादेवी मेले की यदि समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन लेता है तो ठीक है वरना इस बार नन्दा देवी समिति मेले से हाथ पीछे खींचने को मजबूर होगी। अध्यक्ष ने कहा कि वे अल्मोड़ा के व्यापारियों के पास भी जाएंगे और मन्दिर समिति के समर्थन में एक दिन के बाजार बन्द का आह्वान करेंगे। कहा कि समिति के द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी से भी गुहार लगाई गई लेकिन किसी ने समिति की नहीं सुनी। यहाँ पत्रकार वार्ता में हरीश कनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, राजेंद्र बिष्ट, अमरनाथ नेगी, गीता मेहरा, मीना भैंसोड़ा, दिनेश गोयल, अर्जुन बिष्ट, अनूप साह, मुन्ना वर्मा, जगत तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *