Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

रुपये वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

काशीपुर

भूमि खरीदने को लिए रुपये वापस मांगने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र देने से नाराज आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मानपुर रोड निवासी योगेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया, कुछ माह पहले देवराज सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी पार्वती कॉलोनी, मानपुर रोड ने उसे भूमि बेचने के नाम पर 17.50 लाख रुपये लिया था। जिसे वह वापस नहीं कर रहा था। इसके चलते कोतवाली पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली बुलाया लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद आरोपी फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी देशराज के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *