Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की नई कार्यकारिणी गठित

ऋषिकेश। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की ऋषिकेश शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें एसके अग्रवाल को शाखा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मंगलवार को गंगानगर स्थित एक कार्यालय में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आरएस परिहार और प्रदेश महासचिव जीएस भट्ट की उपस्थिति में ऋषिकेश शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर एसके अग्रवाल का मनोनयन किया गया। इसके अलावा संरक्षक पद पर डॉ. आरएस पुरी, उपाध्यक्ष पद पर आरएस गुप्ता, सचिव के लिए यूएस महर, संयुक्त सचिव पद पर भारती पंत, कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र शंखधर का मनोनयन हुआ। राम किशन अग्रवाल को संप्रेक्षक, एमएम काला को प्रचार सचिव, कलावती चटर्जी को सांस्कृतिक सचिव बनाया गया। हरवीर सिंह, सुखपाल सिंह सैनी, मदन पाल शर्मा, कृष्णानंद पांडे को कार्यकारिणी में रखा गया। प्रदेश अध्यक्ष आरएस परिहार ने बताया कि आगामी तीन जनवरी को नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सुलखी माई धर्मशाला ऋषिकेश में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *