विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने बनाए आकर्षक मॉडल
अल्मोड़ा। मनसा वैली जूनियर हाई स्कूल चौड़ा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने विभिन्न विषयों पर आधारित शानदार मॉडल प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीवान सिंह रावल ने विज्ञान मेले का शुभारम्भ करते हुए प्रतिभागी छात्रों की ओर से बनाये गए विज्ञान, पर्यावरण और जल संरक्षण जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों के मॉडल को प्रेरणादायक बताया। विज्ञान प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे गए। प्रतिभागियों से अन्य छात्रों को भी इनकी उपयोगिता के बारे में बताने का आह्वान किया गया। मौजूद अभिभावकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए स्कूल प्रशासन से भविष्य में भी इस प्रकार के सृजनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षक बलवंत सिंह खर्कवाल, विक्रम भैसोड़ा, हरीश जोशी, राजेंद्र मेहता, विनोद जोशी, हेमा मेहरा, मीना, नेहा, भावना, वंदना, लता आदि ने सहयोग प्रदान किया।
