सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में ट्रैकसूट बांटे
हरिद्वार। मुख्य शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने अलीपुर गांव स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के छात्रों को अत्यधिक ठंड को देखते हुए ट्रैकसूट वितरित किए। मुख्य शिक्षाधिकारी ने छात्रों को मिठाई खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। छात्रावास वार्डन प्रवीण कपिल ने बताया कि छात्रावास में कमजोर वर्ग के 100 छात्र नामांकित हैं। इस अवसर पर छात्रावास स्टाफ से नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, सुबोध कुमार, मुकेश कुमार, हरिओम, सत्यवीर, सूरज सिंह सहित सहित अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे।
