Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

आरजे काव्य ने राष्ट्र निर्माण विषय पर छात्रों संग संवाद किया

हल्द्वानी। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के छात्र बुधवार को रेडियो जॉकी काव्य से रूबरू हुए। काव्य ने छात्रों से ‘राज्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण विषय पर संवाद किया। आरजे काव्य ने छात्रों को बताया कि ‘ओहो हिल यात्रा 2022 उत्तराखंड राज्य निर्माण विषय पर एक नया और रोमांचक दूसरा सीजन लेकर आया है। राज्य के विकास और समृद्धि के लिए सभी नागरिकों को अपने कार्य को पूरी लगन और ईमानदारी से करने की जरूरत है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे उत्तराखंड के संवर्धन के लिए तन-मन से एकजुट होकर कार्य करें, तभी इसे श्रेष्ठ राज्य बना सकते हैं। उन्होंने उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा से भी जुड़ने का आह्वान किया। छात्र हरमनदीप सिंह ने राज्य के निर्माण पर अपने विचार रखे। यहां प्रबंध निदेशक अनिल जोशी, प्रधानाचार्य पीएस अधिकारी, उमेश पंत, गंगा सिंह, रेनू भट्ट, पूजा रजवार, भुवन पांडे, सुरेंद्र सिंह, उमेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *